February 13, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

आईएमए भीलवाड़ा नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉक्टर सोमानी व सचिव डॉ.फरियाद बने , नई कार्यकारिणी शपथ ग्रहण 25 को

रिपोर्ट -प्रकाश चपलोत

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भीलवाड़ा की वर्ष 2023- 2025 के लिए सोमवार को नई कार्यकारिणी की गठन हुआ है। चुनाव प्रभारी डॉ. दिनेश गुप्ता व डॉ.अशोक खटवानी चुनाव कराए हैं।

सर्वसम्मति से सभी निर्विरोध चुने गए थे। अध्यक्ष डॉ.राधेश्याम सोमाणी, उपाध्यक्ष ( महिला ) डॉ शीतल अजमेरा एवं डॉ.गिरीश दत्ता , सचिव डॉ. फरियाद मोहम्मद , कोषाध्यक्ष डॉ प्रशांत आगाल , कार्यकारी सदस्य डॉ.वी.के.चौहान , डॉ.योगेश दरगड़ , डॉक्टर सुनील मित्तल को मनोनीत किया गया।


निर्विरोध बने सचिव डॉक्टर फरियाद मोहम्मद ने बताया कि नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 25 जून को प्रस्तावित है। शपथ ग्रहण में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुनील चूघ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.अशोक शारदा ने भाग लेने हेतु सहमति व्यक्त की है।