February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

मालदास स्ट्रीट में कपड़ा व्यापारी पर बेटे ने किया कैंची से हमला

उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र के मालदास स्ट्रीट में आपसी अनबन के चलते पुत्र ने पिता पर कैंची से हमला कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार मालदास स्ट्रीट में कपड़े की दुकान संचालित करने वाले मदनलाल जैन और उनके बेटे सतीश जैन के बीच गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिसके बाद सतीश ने अपने पिता पर कैंची से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद कपड़ा व्यापारी मदन लाल जैन मौके पर ही बेहोश हो गए। जिस पर मालदास स्ट्रीट के व्यापारियों ने उन्हें एमबी चिकित्सालय पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही धानमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे सतीश जैन को हिरासत में ले लिया।फिलहाल कपड़ा व्यापारी मदन जैन का एमबी हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

रिपोर्ट – लखन शर्मा