February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

राजसमंद के बेटे का गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

राजसमंद जिले के केलवा गाँव निवासी सार्जेन्ट दिव्यराज सिंह राठौड़ नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट तथा प्रधानमंत्री रैली एवं राजस्थान के साँस्कृतिक दल मे भाग लेंगे।

दिव्यराज सिंह ने प्रथम प्रयास में ही यह मुकाम हासिल किया।


अक्टूबर माह में चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होकर राजस्थान डाईरेक्टरेट से बेस्ट कैडेट चयनित होकर अब वे दिल्ली में अखिल भारतीय बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में देश के अन्य राज्यों से आने वाले बेस्ट कैडेट के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

साथ ही गणतंत्र दिवस के बाद 28 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सलामी देगें तथा परेड में हिस्सा लेंगे।

दिव्यराज सिंह राठौड वर्तमान में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में अध्ययनरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *