March 4, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा स्थापना दिवस पर निकली वाहन रैली

भाजपा के 39वें स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को शहर भाजपा द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया। भाजपा द्वारा निकाली गई वाहन रैली पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू हो कर विभिन्न मार्गो से होती हुई सूरजपोल स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई।

इससे पूर्व वाहन रैली को ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, महामंत्री किरण जैन और मनोज मेघवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया इस वाहन रैली में नगर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी , भाजपा के कई पार्षद,नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *