February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

विधायक ने किया चिकित्सालय का औचक निरीक्षण !

उदयपुर जिले के भींडर नगर में गुरुवार को वल्लभनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत ने गुलाब सिंह शक्तावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण किया तथा कोरोना वायरस को लेकर डॉक्टर तथा नर्सिंग कर्मियों से चर्चा की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के हालचाल जाने औऱ डॉक्टरों को उचित निर्देश देकर शक्तावत ने डॉक्टरों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया । इस मौके पर विधायक शक्तावत ने आउटडोर, डेंटल रूम, लैबोरेट्री, टेलीमेडिसिन कक्ष, लेबर रूम, भर्ती वार्ड का मुआयना किया । इस अवसर पर डॉक्टर राजीव आमेटा डॉक्टर कुणाल चावड़ा, डॉक्टर कृष्ण बिहारी मालव,भींडर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुरण व्यास,नर्सिंग कर्मी पंकज कुमार चौबीसा ,पुष्कर व्यास,बीना भट्ट,निर्मला मीणा,अरविंद व्यास,युवा नेता गोकुल चौबीसा आदि उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *