होटल के कमरे में लव स्टोरी का मर्डर — इंस्टा मोहब्बत का खूनी अंजाम
उदयपुर के हिरणमगरी इलाके से इस वक्त की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी मंगलवार को मौत की कहानी बन गई। घटना परशुराम चौराहे स्थित होटल कासा गोल्ड की है, जहां युवक-युवती के बीच मुलाकात के दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हत्या तक पहुंच गया। आरोपी युवक ने युवती का सिर दीवार से दे मारा, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान निकिता त्रिवेदी ऋषभदेव, हाल हिरणमगरी के रूप में हुई है। आरोपी विजय भोई सेक्टर-3 निवासी है, जो खुद की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती है। करीब 12 से 14 घंटे तक लाश कमरे में पड़ी रही। मंगलवार सुबह जब होटल कर्मचारी कमरे की सफाई करने पहुंचा, तो कमरे में युवती की लाश देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी छगन राजपुरोहित और थानाधिकारी भरत योगी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को बुलाया गया और कमरे से साक्ष्य जुटाए गए। शव को मोर्चरी में शिफ्ट कर परिजनों को सूचित किया गया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, आरोपी युवक अस्पताल में है, जिससे पूछताछ की जाएगी। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया से शुरू, होटल में खून से खत्म हुई मोहब्बत की कहानी बताया जा रहा है कि दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। लेकिन जब प्रेमिका की सगाई तय हुई, तो प्रेमी को यह नागवार गुजरा और उसने मिलने के बहाने होटल में बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
होटल के कमरे में लव स्टोरी का मर्डर — इंस्टा मोहब्बत का खूनी अंजाम
https://www.youtube.com/watch?v=VY5S3Pax918
