February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

रक्तदान कर कुराबड़ के लाल को युवाओं ने दी श्रद्धांजलि

कुराबड़ /भगवान चंदेल

कुराबड़ के युवाओं की एक अनूठी पहल करते हुए कुराबड़ के युवा एवं समाजसेवी कन्हैया दास वैष्णव के निधन दो महीने पूर्व होने पर आज उनके जन्मदिन पर युवा मित्र मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन अमेरिकन हॉस्पिटल बेडवास में किया गया।

कार्यक्रम में वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत भी मौजूद रही। युवाओं ने रक्तदान शिविर में लगभग 120 से अधिक यूनिट रक्तदान करके कन्हैया दास वैष्णव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शाम को रावला नीम चौक में मोमबत्ती जलाकर एवं छोटे बच्चों को मिठाई वितरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम में परिवार के योगेश्वर दास वैष्णव , मनीष वैष्णव, अशोक वैष्णव, प्रदीप वैष्णव , कुराबड़ उपसरपंच नवनीत औदीच्य और युवा मित्र हेमेन्द्र सिंह लालपुरा शिवराज सिंह राणावत, जितेंद्र सिंह राणावत ,वीरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह राणावत, हैप्पी सेठिया सहित कई युवा मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *