February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

राह चलते लोगो से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

शहर के नाई थाना इलाके में ऑफिस से घर जा रहे युवको को लूटने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बुझडा निवासी रोहित नागदा अपने मित्र के साथ ऑफिस इ घर जा रहा था तभी रास्ते में दो युवको ने रोक चाकू की नौक पर लूट लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नाई थानाधिकारी श्याम रतनु ने त्वरित कार्यवाही करते हुए राह चलते लोगो से लूटपाट करने के आरोप में अम्बामाता थाना क्षेत्र के मल्लातलाई निवासी मोहम्मद जुबेर उर्फ़ बिट्टू और इदरीश उर्फ़ छोटू को गिरफ्तार किया। आपको बता दे कि मल्लातलाई निवासी मोहम्मद जुबेर उर्फ़ बिट्टू अम्बामाता थाना का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ हत्या का प्रयास , लूट और मारपीट के कई मामले दर्ज है। इस कार्यवाही में नाई थानाधिकारी श्याम रत्नू एएसआई अमिन लाल ,कांस्टेबल जगदीश , संदीप के अलावा डीएसटी टीम के करतार सिंह और संदीप गुर्जर की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *