February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

बेदला में गैस की टंकी धधकने से फैली सनसनी!!

शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के बेदला गांव में उस वक्त हडकंप मच गया, जब एक घर की रसोई में खाना बनाते वक्त अचानक गैस सिलेण्डर भभक गया। अचानक से गैस सिलेण्डर में तेज रिसाव और आग लगती देख मकान मालिक ने गैस सिलेण्डर को घर से बाहर निकालकर सडक पर रख दिया। वहीं कॉलोनी की मैन रोड पर जलते सिलेण्डर और रिसाव की आवाज से पूरे इलाके में अफरा – तफरा फैल गई। बढ़ती आग को देख स्थानीय लोगो ने पानी की बाल्टी डालकर आग पर काबू पाया। पूरे घटनाक्रम के दौरान राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। बस खौफ काफी देर तक कायम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *