March 3, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

ख्याति एवं भार्गवी ने राज्य स्तर पर जीता कांस्य पदक

उदयपुर, 8 अक्टूबर। जिम्नास्टिक अंडर-14 की 69वीं राज्य स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में उदयपुर की दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि मालपुरा टोंक में 29 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक आयोजित जिम्नास्टिक की 69वीं राज्य स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयी खेल प्रतियोगिता अंडर-14 में उदयपुर की खिलाड़ी ख्याति भाटी ने बैलेंसिंग बीम में कांस्य पदक एवं भार्गवी भाटी ने वॉल्टिंग टेबल में कांस्य पदक जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त कर उदयपुर का नाम रोशन किया। सचिव भारत सिंह भाटी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों के बुधवार को उदयपुर पहुंचने पर सभी ने उनका बधाई देकर उत्साहवर्द्धन किया। वहीं जगदीश जलानिया ने दोनों का सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि दोनों बीएन जिम्नास्टिक एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।