March 3, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

उदयपुर के कुराबड बंबोरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा,पटेल समाज के चार लोगों की मौत

उदयपुर जिले के कुराबड़ बंबोरा मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं एक पुरुष , बच्चा भी शामिल है।

सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी कार की टक्कर से चारों सड़क से करीब 20 फीट नीचे खुले जंगल में जा गिरे। मृतकों की पहचान बाबू लाल पटेल,दाई बाई पटेल और प्रेमी बाई पटेल के रूप में हुई।

कुराबड़ थानाधिकारी अमि​त कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि कार ने बाइक को टक्कर मारी।

इससे बाइक सवार चारों सड़क के समीप खाई ने गिर गए। पुलिस ने चारों शवों को कुराबड़ मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *