February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

सफाई आयोग की उपाध्यक्षा ने ली अधिकारियों की बैठक

रिपोर्ट – लखन शर्मा

संभागीय कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्षा अंजना पवार ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक से पूर्व आयोग उपाध्यक्षा का अधिकारियों सफाई कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान सफाई आयोग के उपाध्यक्षा अंजना पवार ने सफाई के दौरान दो युवकों की मौत के मामले में कार्रवाई और मुवावजा राशि भुगतान की जानकारी ली।

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ,एडीएम सिटी प्रभा गौतम सहित कई अधिकारी और कर्मचारियों के साथ वाल्मीकि समाज के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।