February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

राजस्थानी साफा पहन प्रफुल्लित हुए शेरपा ,20 किलो के साफे के साथ ली सेल्फी

उदयपुर में चल रही जी 20 शेरपा बैठक के दौरान अनोखा क्षण दिखने को मिला। सारे संसार के सिर पर राजस्थानी साफा सजा हुआ दिखाई दिया। राजस्थानी साफे के रंगों में रंगे शेरपा दिखाई दिए। बैठक में शामिल होने आए विदेशी मेहमानों में राजस्थानी साफे बंधवा सिटी पैलेस के माणक चौक में पहुंचे। इस दौरान 478.5 मीटर और 20 किलो वजनी साफा आकर्षण का केंद्र रहा। बीकानेर के साफा आर्टिस्ट पवन व्यास ने साफा बाँधा। सारे शेरपा ने 20 किलो वजनी साफे के साथ फोटो भी खिंचवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *