February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

स्कूली बस खेत में उतरी, कोई हताहत नहीं !

उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में आज उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब स्कूली बच्चों को उनके घरों से लेने जा रही एक बस अनियंत्रित होते हुए एक खेत में उतर गई, यह तो गनीमत रही कि इस दौरान बस में एक भी बच्चा नहीं था वरना किसी बड़े हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता,,,जानकारी के मुताबिक़ यह स्कूली बस बच्चों को लेने के लिए खेरवाड़ा से जवास की तरफ जा रही थी इसी दौरान ड्राइवर ने बस से अपना संतुलन खो दिया और बस अनियंत्रित होते हुए पास ही के एक खेत में उतर गई, हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से बस को खेत से बाहर निकाला गया, और बस को पुनः उसके गंतव्य की और रवाना कर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *