February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

स्कूल की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत।

स्कूल की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत, दो दिन से जारी थी इलाके में बारिश

जिले के खेरवाड़ा थाना इलाके में एक स्कूल की दीवार गिरने से तीन मासूस बच्चों की मौत हो गई। वहीं उपखंड को जोड़ने वाले पुल पर पानी भरा होने के कारण पुलिस को मौके पर पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद मलबे से बच्चों के शव बाहर निकाले गए। जिन्हे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं मौत की खबर मिलने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

जानकारी अनुसार, खेरवाड़ा थाना इलाके के थोवाबाड़ा गांव में पिछले दो दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं गांव में बना स्कूल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काफी जर्जर हालत में है। जिसके कारण आज सुबह दीवार पास से जा रहे तीन बच्चों पर गिर गई। गांव तक पहुंचने वाले रास्ते पर भी पानी भरा होने के कारण प्रशासन को भी यहां पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं गांववालों ने तुरंत मलबे को हटाया लेकित तबतक तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी।

घटना की सुचना मिलने पर तहसीलदार समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *