February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

ऋषि पंचमी महोत्सव और विद्वत सम्मान समारोह जयपुर में शामिल होंगे अमेरिका से Dr Sanjay R Shastri

श्री वेद – ज्योतिष विज्ञान कला, संस्कृति जनकल्याण एवं अनुसंधान संस्थान जयपुर (रजि.) और वैदिक एस्ट्रोसाईस फाउण्डेशन ऑफ अमेरिका (यू. एस. ए.) द्वारा 1 सितंबर 2022 को आयोजित होने वाले ऋषि पंचमी महोत्सव और विद्वत सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस. आर. शास्त्री अध्यक्ष, वैदिक एस्ट्रोसाइंस फाउण्डेशन ऑफ अमेरिका (यू.एस.ए.) शामिल होंगे। इसकी जानकारी मुख्य संरक्षक याज्ञिक पं. गणपति दैवज्ञ श्री वेदामृतम् संस्थानम् एवं संस्थापक श्री जगदगुरू वेद ज्योतिष दिग्दर्शन संस्थान, जयपुर ने दी। उन्होंने बताया कि वेद – ज्योतिष, वैदिक अनुष्ठानकर्ता, पुरोहित एवं भारतीय सनातन् संस्कृति के इस आयोजन में समस्त विद्वान जन शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि इसमें डॉ. एस. आर. शास्त्री अध्यक्ष, वैदिक एस्ट्रोसाइंस फाउण्डेशन ऑफ अमेरिका (यू.एस.ए.) का शामिल होने बेहद गौरव की बात है। इस आयोजन जगद्गुरु आश्रम, गोविन्द देव जी मन्दिर के पास, जयपुर मे आयोजित हैं। ऋषि पंचमी महोत्सव और विद्वत सम्मान समारोह भारत की सभ्यता और संस्कृति की उन्नति के लिए आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि डॉ. संजय आर शास्त्री को को VASFOA संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक सम्मान पुरस्कार मिल चुका है। यह पुरस्कार उन लोगों को मान्यता देने के लिए दिया गया था जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने धर्म की वकालत और संरक्षण करते हैं। जैसा कि आप जानते हैं, श्री देवकीनंदन ठाकुर जी एक विश्वव्यापी आध्यात्मिक नेता हैं और उन्हें दुनिया भर से पुरस्कारों और सम्मानों से अलंकृत किया जाता है। हम इस दुनिया में एक ऐसी प्रतिभा और निपुणता के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *