February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

हिन्दुस्तान ज़िंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोउल्लास से मनाया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह

हिन्दुस्तान ज़िंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोउल्लास से मनाया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह

देश के विकास एवं प्रगति में उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान है। देश अपने समक्ष उत्पन्न चुनौतियों से लड़ने में तभी सक्षम हो सकता है जब सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ा जाए। सकारात्मक सोच चुनौतियों से पार पाने की प्रेरणा प्रदान करती है। ये विचार हिन्दुस्तान ज़िंक के प्रधान कार्यालय के प्रांगण में 71वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर हिन्दुस्तान ज़िंक के हेड-इनडायरेक्ट टेक्सेशन मुकुल अग्रवाल ने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थित में राष्ट्रीय घ्वज फहराते हुए व्यक्त किए।

जस्ता उत्पादन में हिन्दुस्तान ज़िंक का भारत में और विश्व में नेतृत्व की स्थिति को सशक्त रूप से बरकरार रखने के लिए हम लगातार समर्पित भाव से प्रयास करते रहेंगे। कंपनी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमें साहसिक फैसले लेने चाहिए और सामने आ रही रुकावटों को दूर करना चाहिए। कार्यस्थल पर स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा एवं पर्यावरण के प्रति अनवरत प्रयास हम सभी की जिम्मेदारी है। हिन्दुस्तान ज़िंक की सुरक्षा प्रणालियों को और अधिक सशक्त बनायेगी तथा ‘जीरो हार्म’ जोन में लाने के लिए कार्य करेगी। हमारी सुरक्षा हमारी ही जिम्मेदारी है।

कंपनी की सभी इकाइयों में 71वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोंउल्लास से मनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *