February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

ज़िंक द्वारा रबी किसानो को कृषि कार्यो के महत्व हेतु रात्रि चौपाल

ज़िंक द्वारा रबी किसानो को कृषि कार्यो के महत्व हेतु रात्रि चौपाल
हिन्दुस्तान ज़िंक जावर माइंस द्वारा बी. आई. एस. एल. डी के सहयोग से ‘समाधान’ परियोजना के अन्तर्गत रबी किसान हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन जावर गांव के ग्राम पंचायत पर किया गया। जिसमें परियोजना से जुडे जावर तथा रवा के कुल 60 किसानो नें भाग लिया । जिसमें जावर के कृषि पर्यवेक्षक सोरन सिंह जाटव ने किसानों को रबी फसलों गेंहु व चना की उन्नत कृषि तकनीकी के बारे में जानकारी दी तथा किसानों को रबी फसलों में किए जाने वाले कृषि कार्यों के महत्व के बारे में बताया। जाटव ने गेंहु की फसल में समुचित सिंचाई प्रणाली, कीट व व्याधियों की रोकथाम, उचित नमी पर फसल की कटाई व भण्डारण के साथ फसल की महत्वपूर्ण विधियों पर किसानों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक मजदूर संघ के अध्यक्ष लालुराम मीणा, हेड भू-विभाग डाॅ. संदिप राजपुत, हेड एडमिन के.जे.के चैधरी , हेड सुरक्षा विनय कुमार उपस्थित थे । जिन्होने किसानों के साथ खेती करने के तकनीकी ज्ञान को समझा।
इस कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड व बी. आई. एस. एल. डी ‘समाधान’ परियोजना के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार व अनिश होला ने चलचित्र के माध्यम से जावर माइन्स क्षेत्र में चल रही समाधान परीयोजना की गतिविधियों को दर्शाया। कार्यक्रम के अन्र्तगत जावर ग्राम की दुर्गा देवी मीणा को कृषि क्षैत्र में उल्लेखनीय भागीदारी निभाने हेतु कृषि विभाग,राजस्थान सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *