February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर शहर में निकली माताजी के नौ रूपों की शोभायात्रा 

शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर शहर में शूलधारिणी सेना  की तरफ से माताजी के नौ रूपों की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नगर निगम के टाउन हॉल से शुरू हुई शोभायात्रा  सूरजपोल ,अस्थल मंदिर , घंटाघर , हाथीपोल अश्विनी बाजार देहली गेट होते हुए फिर से नगर निगम पहुंची। शोभायात्रा में युवा अखाडा प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में देहात कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष लाल सिंह झाला ,गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा ,देहात भाजपा के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह ,शहर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ,दिनेश श्रीमाली , पूर्व पार्षद राकेश पोरवाल शामिल हुए।  शोभायात्रा में शामिल हुई माताजी की प्रतिमाओं को रेती स्टैंड स्थित आवरी माता मंदिर में स्थापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *