March 3, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

द्वारकेश लाल जी महाराज के जन्मदिन पर पुष्टिमार्ग की प्रधान पीठ नाथद्वारा पांच दिवसीय होगा आयोजन

नाथद्वारा वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ नाथद्वारा में पीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी द्वारकेशलालजी महाराज जन्मदिन पर पुष्टीमार्ग की प्रधान पीठ नाथद्वारा नगर में अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन नाथूवास में पंच दिवसीय महा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रोजाना परम पूज्य महाराज के अमृतमय वचनामृत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मधुसूदन चतुर्वेदी ने जानकारी प्राप्त करने पर बताया कि पंच दिवसीय जीवन एक उत्सव के अंतर्गत शनिवार को परम पूज्य तिलकायत महाराज श्री द्वारकेशलालजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष में वल्लभ कुल परंपरा अनुसार मार्कण्डेय पूजा की जाएगी। शाम को वल्लभ कुल संबंधित कीर्तन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश-विदेश के वैष्णव जनों सहित विश्व के समग्र पुष्टिमार्गीय संस्थाओं के प्रतिनिधि की मौजूदगी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *