March 24, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

राष्ट्रीय संत ललित प्रभ और चंद्र प्रभ का चातुर्मास शुरू, शहर में निकली शोभायात्रा

रिपोर्ट – लखन शर्मा

जैन समाज के राष्ट्रीय संत ललितप्रभ और चंद्रप्रभ के चातुर्मास को लेकर गुरुवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी से शुरू हुई जो सूरजपोल ,मार्शल चौराया, धानमंडी, मंडी की नाल , देहलीगेट, बापू बाजार होते हुए टाउन हॉल स्थित प्रांगण में पहुंची।

जहां पर दोनों ही राष्ट्र संतों का चतुर्मास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रोजाना जैन मुनियों द्वारा प्रवचन दिए जाएंगे।

शोभायात्रा में बोहरा समाज का बैंड और स्कूल बच्चों की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही शोभायात्रा में जैन समाज की महिलाएं जैन धर्म का विशाल ध्वज लेकर चल रही थी।