February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

नारायण सेवा ने फांदा के पीड़ित परिवार को पहुंचाई मदद

नारायण सेवा संस्थान ने शहर से सटी धोल की पाटी पंचायत के फांदा गांव में शुक्रवार को उस परिवार को तात्कालिक सहायता उपलब्ध करवाई जिसका कच्चा मकान बुधवार को आग से जल गया था। धरमा गमेती के परिवार में पत्नी, पिता व चार बच्चों सहित कुल सात सदस्य है। अचानक आग लगने से न बांस की छत बची और न ही खाने-पीने सहित घर का अन्य सामान। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर निदेशक वंदना अग्रवाल फांदा पहुंची और पीड़ित परिवार को दो माह का राशन, सात बिस्तर सेट, पूरे परिवार के लिए कपड़े तथा छत बनाने के लिए त्रिपाल मुहैया करवाया। राहत टीम में मोहित मेनारिया व फतहलाल शामिल थे। परिवार के मुखिया को आश्वस्त किया गया कि आगे भी उनकी मदद की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *