February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

मोबाइल खरीदने व बेचने वाले चोर गिरफ्तार

उक्त प्रार्थिया के अनुसार उसकी पुत्री कोर्ट चौराहे से घर की तरफ जा रही थी तभी स्प्लेंडर मोटर साइकिल पर सवार तीन व्यक्ति पास आये और स्कूटर पर बैठी युवती जो फ़ोन पर बात कर रही थी उससे मोबाइल छीन कर ले गए उक्त घटना के संबंध में थाना भुपालपुरा पर अज्ञात युवको के विरूद्ध लूट का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रांरभ किया इस प्रकार की आये दिन छिना-झपटी की घटना की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई ने समस्त थानाधिकारी को निर्देश दिए जिस पर राजेश यादव थानाधिकारी ने भुपालपुरा उक्त प्रकरण के अभियुक्त लाला कालबेलिया निवासी रूपनगर कच्ची बस्ती , दिलीप उर्फ़ दोला निवासी रूप सागर थाना सुखेर जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया और लुटे हुए मोबाइल खरीदने वाले मुकेश पिता राजू जोगी निवासी मजाम गोगुन्दा जिला उदयपुर को गिफ्तार किया गया इस चोरी की घटना को मुख्य रूप से कांस्टेबल रमेश चंद्र ,कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ,कांस्टेबल लोकेश नागदा , कांस्टेबल भगवत सिंह की मुख्य भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *