मेनारिया समाज ने दी दिवंगत अध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया को श्रद्धांजलि

उदयपुर, मेनारिया समाज पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर के वर्तमान अध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया की श्रद्धाजंलि सभा हौली चौक नोहरा, पानेरियांे की मादड़ी, उदयपुर में रखी गयी जिसमें मेनारिया समाज ग्राम सभा की पूरी कार्यकारिणी व समाजजनांे के अलावा विभिन्न समाज के संगठनों के कई पदाधिकारी, विधायक, पार्षदगण, विभिन्न समितियों के पदाधिकारी एवं कई समाजों के गणमान्य सदस्यों ने उपस्थित होकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

प्रवक्ता कैलाश मेनारिया ने बताया कि श्री बद्रीलाल जी मेनारिया सरल व्यक्तिव एवं विनम्रता के धनी थे। आप राजस्थान साहित्य अकादमी से सेवानिवृत्त होने के उपरान्त आपने सामाजिक कार्य एवं समाज सेवा को ही अपना मूल उद्देश्य बनाया। आपने ग्राम सभा के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कई ऐसे महत्वपूर्ण कार्य किये जिससे समाज ने उन्हें पुनः अध्यक्ष बनाकर समाज सेवा के लिए अग्रणी किया। दूसरी बार अपना स्वास्थ्य सही नहीं होते हुए भी आपने समाज सेवा के लिए और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किये। आप समाज को कैसे आगे ले जाया जा सके उसके लिए सभी को प्रेरित करते रहते थे। आपका जाना केवल मेनारिया समाज ही नहीं अपितु संपूर्ण समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

आपकी स्मृति में मेनारिया समाज ग्राम सभा ने श्री सर्वमंगलम नर्सरी की तरफ से हौली चौक नोहरा, पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर में पौधे लगाकर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। यह कदम सर्व समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की प्ररेणा देता रहेगा।

