February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

मोदी सरकार के नो साल बेमिसाल पर मातृशक्ति करेंगी उज्जैन महाकाल की यात्रा

वल्लभनगर विधानसभा की 20 हजार महिलाएं निशुल्क जायेगी उज्जैन आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी करेंगे यात्रा का शुभारंभ उदयपुर 9 जून। देश में पहली बार उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में मोदी सरकार के नो साल बेमिसाल के तहत एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र के 71 पंचायतों के 283 बूथ की 20 हजार से अधिक महिलाओं को आषाढ़ और श्रावण मास में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग उज्जैन के महाकाल दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। यह निशुल्क आयोजन समाज सेवी भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला की और से आयोजित किया जा रहा है। इसमें मातृ शक्ति को यात्रा के दौरान वाहन,आवास, और भोजन की व्यवस्था रहेगी। झाला ने बताया कि इस आयोजन का शुभारम्भ शनिवार शाम 6 बजे मेनार डाक बंगले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी करेंगे। गौरतलब है की हिम्मत सिंह झाला इस धार्मिक तीर्थ यात्रा से पूर्व समाज सेवा के क्षेत्र में कई बड़े आयोजन करवा चुके है।

पूर्व में प्रतिभावान विद्यार्थियों को निशुल्क आईपेड वितरण, छात्रवृत्ति वितरण, लेपटॉप वितरण के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। इस तीर्थ यात्रा से विधानसभा क्षेत्र में एक धार्मिक आध्यात्मिक माहौल बनेगा। इस दौरान उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष चन्द्र गुप्त सिंह चौहान भींडर शहर मण्डल अध्यक्ष मुरली मनोहर तिवारी ,कानोंड़ मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली,मेंनार मण्डल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया भींडर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पुष्कर जोशी कुराबड़ प्रधान प्रतिनिधि देवी लाल मीणा वल्लभनगर पंचायत समिति उपप्रधान रोशन मेहता, वल्लभनगर मण्डल प्रभारी श्म्भू सिंह राणावत,पूर्व प्रधान जोगेंद्र पटेल, वल्लभनगर पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़,पंचायत समिति सदस्य भेरू लाल पटेल, फिला सरपंच श्री नाना लाल पटेल, पूर्व सरपंच श्री वालाराम पटेल,सरपंच गणपत नाथ चौहान ,हरीश पटेल, युगल किशोर श्रीमाली सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

वल्लभनगर विधानसभा की 20 हजार महिलाएं निशुल्क करेगी उज्जैन महाकाल की यात्रा
https://youtu.be/YNDAJu0nVhk

रिपोर्ट – लखन शर्मा