February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

जिस अस्पताल में नौकरी के लिए पहुंचा उसी के बाहर सड़क हादसे में हुई मौत !

गुरुवार की सुबह उदयपुर के लिए हादसों की सुबह रही, एक तरफ जहां स्कूल जाते व्याख्याता की रास्ते मे बाइक अनियंत्रित होने से मौत हो गई वहीं दूसरी और गीतांजलि हॉस्पिटल में नौकरी पर जा रहे एक बाइक सवार को ट्रक ने सड़क पर ही कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर हुई मौत गई, पुलिस से मिली जानकारी के जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र चौधरी नामक युवक गीतांजलि हॉस्पिटल में ही कार्यरत था और सुबह नौकरी के लिए ही अपने घर से बाइक पर निकलकर अस्पताल जा रहा था, तभी एक ट्रक ने उसकी बाइक को पीछे से तककार मारते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया, इस हादसे में पुष्पेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, सूचना मिलाने के बॉस सम्बंधित सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है और चालाक की तलाश शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *