March 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

वालीबॉल प्रतियोगिता में कृष्णकांत और देव का राज्यस्तर पर चयन

68 वीं जिलास्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घोड़ान में हुई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरसाण की टीम विजेता रही। सर्व श्रेष्ठ खिलाडी खेल कृष्णकांत पिता मांगीलाल और देव पिता अम्बालाल का जिला स्तर पर चयन हुआ। यह दोनों खिलाडी भारतीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रींगस सीकर में उदयपुर क़े दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय क़े प्रधानाचार्य किशन लाल मेनारिया ने दोनों खिलाड़ियों की प्रसंशा की। यह चयनित खिलाडी रुण्डेडा क़े सरकारी विद्यालय से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। यह जानकारी स्थानीय विद्यालय क़े शारीरिक शिक्षक लक्ष्मी लाल मेनारिया ने दी।