March 4, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

राजधानी में सफेद रंग की कार ने मचाया कोहराम

राजधानी जयपुर की वीआईपी रोड़ पर बिरला मंदिर के सामने हुए हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझौंर कर रख दिया है। आपको बता देकि बिडला मंदिर के सामने स्थित चैराहे पर लाल बत्ती के रूकने के दौरान यह हादसा हुआ। जब पीछे से आ रही एक कार के चालक ने बे्रक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया । सफेद रंग की इस कार ने खूब तांडव मचाया। चंद सैकंड में घायलों की चींख पुकार ही सुनाई दे रही थी। कार ने रेड सिग्नल पर छ वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि चपेट में आए बाइक सवार दो भाई उछलकर करीब साठ फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में पुनीत कुमार पाराशर और उसके भाई विवके पाराशर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रतन लाल मीणा, सुनीता, मीठलाल और धनराज घायल हो गए। सुनीता का पैर टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची और चालक को आईपीसी की धारा 304 में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

https://youtu.be/pMO8TGZjuo8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *