February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

सोनी सब के ‘श्रीमद रामायण’ में, सीता को उसका सम्मान वापस दिलाने के लिए लव और कुश अयोध्या जाते हैं

मुंबई, जनवरी, 2024: सोनी सब के श्रीमद रामायण में भगवान राम (सुजय रेऊ) और माता सीता (प्राची बंसल) की महागाथा को दर्शाया गया है। हाल ही में, दर्शकों ने एक भावुक पल का अनुभव किया, जब भगवान राम ने अनजाने में युद्ध के मैदान में अपने जुड़वां बेटों, लव (सौर्य मंडोरिया) और कुश (अथर्व शर्मा) का सामना किया। जब युद्ध समाप्त हुआ तो सीता यह जानकर हैरान रह गईं कि जिस राजा से लव और कुश ने युद्ध किया था, वह भगवान राम थे।

सीता लव और कुश को यह परम सत्य बताती हैं कि जिस व्यक्ति से उन्होंने अनजाने में युद्ध किया, वह उनके पिता भगवान राम थे और वह वहीं सीता हैं, जिनकी उन्हें तलाश थी। भगवान वाल्मीकि लव और कुश को सलाह देते हैं कि भगवान राम और सीता के पुनर्मिलन के लिए युद्ध कोई रास्ता नहीं है। इसके बजाय, वे इन जुड़वां भाईयों से अयोध्या जाकर सीता के प्रति अयोध्यावासियों की भ्रांति को दूर करने और उनका सम्मान वापस दिलाने का आग्रह करते हैं। लव और कुश भगवान राम और सीता को फिर से मिलाने के इस मिशन पर निकल पड़ते हैं, लेकिन क्या सहस्त्रमुख रावण (प्रणीत भट्ट) ऐसा होने देगा?

क्या लव और कुश चुनौतियों को जीतकर भगवान राम और सीता को फिर से मिला पाएंगे? जानने के लिए हमारे साथ बने रहें!

श्रीमद रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली प्राची बंसल ने कहा, “भगवान राम और सीता को फिर से मिलाने के लिए लव और कुश का सफर सीता के सम्मान और प्रतिष्ठा को वापस दिलाने और एक ऐसा समाज बनाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहां हर महिला का सम्मान किया जाता है। रामायण के इस महत्वपूर्ण अध्याय को जीवंत करना बेहद सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस सफर से जुड़ेंगे।”

श्रीमद् रामायण देखें, हर सोमवार से शनिवार शाम 7.30 बजे, केवल सोनी सब पर