February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

हिन्दुस्तान जिंक “कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स-2020” अवार्ड से सम्मानित

भारत की एकमात्र एवं विश्व की अग्रणी जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को “कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स 2020” अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड ई.टी.-पीपल बिजनेस द्वारा प्रदान किया गया है। ’ग्रेट मैनेजर अवार्ड्स’ का विज़न देश में महाप्रबन्धकों के पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।

हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरूण मिश्रा ने बताया कि “कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स 2020” अवार्ड से सम्मानित होने पर हमें खुशी है तथा हिन्दुस्तान जिंक के राजेश लुहाडिया एवं साधना वर्मा को ’ग्रेट मैनेजर्स 2020’ के रूप में पहचाने जाने पर हमें गर्व है। हिन्दुस्तान जिंक एक मानव संसाधन केंद्रित व परफोर्मेन्स संचालित कंपनी है। हिन्दुस्तान जिंक हमेशा प्रतिभा प्राप्त करने, पोषण करने और विकसित करने में विश्वास करता हैं जो हमारे सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ-साथ संगठन की सेवा करने के लिए आगे रहते हैं तथा हिन्दुस्तान जिं़क के विज़न का राष्ट्र विकास में योगदान करते हैं।

यह पुरस्कार एक स्वस्थ कार्य वातावरण बनाने के लिए अपने कर्मचारियों और कंपनी के निरंतर प्रयास को सशक्त बनाने की दिशा में हिंदुस्तान जिंक का पुख्ता प्रमाण है। कंपनी उत्क्ष्टता की दिशा में प्रक्रियाओं और प्रणालियों में सुधार के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

ज्ञातव्य रहे कि अभी हाल ही में हिन्दुस्तान जिंक को धातु एवं खनन क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी के लिए विश्व प्रसिद्ध प्रतिष्ठत संस्था डाॅउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में एशिया-पेसिफिक धातु एवं खनन क्षेत्र में प्रथम, विश्व स्तर पर पर्यावरण क्षेत्र में तीसरा और इंडेक्स सूची में 8वां स्थान मिला है। यह कंपनी के प्रचालन में सस्टेनेबिलिटी के तहत् किये गये सभी प्रयासों की मान्यता को दर्शाता है। सस्टेनेबिलिटी और जीरो हार्म, जीरो वेस्ट और जीरो डिस्चार्ज की दिशा में कंपनी ने कई प्रकार की नई पद्धति एवं आवश्यक कदम उठाएं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *