February 5, 2025

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

उपभोक्ता ऑन लाइन लेन देन करते समय सावधानी रखे :शर्मा

1 min read

वेब पार्टनर इक्षित सोलर के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला वेबनियार के माध्यम से सम्पन्न हुई।
इस कार्यशाला का विषय कोविड 19 और उसका उपभोक्ता पर प्रभाव।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए उपभोक्ता अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा की संगठन किसी भी आपदा या विपदा मैं उपभोक्ता से साथ है | उन्होंने यह भी कहा की वर्त्तमान समय और आने वाले समय मैं उपभोक्ता को सतर्क रहने की आवश्यकता और ऑन लाइन लेन देन करते समय सावधानी अवश्य रख।
संगठन की राजस्थान प्रदेश की अध्यक्षा राजश्री गांधी ने सभी देश वासियो को कोविड 19 के प्रकोप से बचने के लिए घर पे रह सुरक्षित रहने को कह। प्रदेश सचिव दलपत सिंह जैन ने वर्त्तमान में देश की अर्थव्यवस्था पर प्रकाश डाला और सभी को बचत करने की सलाह द। सीमलवाड़ा के ब्लॉक अद्यक्ष डॉ प्रफुल्ल लबाना ने कोरोना से अपने शरीर को किस प्रकार बचाना है और आने वाले समय में क्या क्या सावधानिया रखनी है उस विषय पर जानकारी दी | वही सिटी प्रेसिडेंट मनोज कुमार जैन ने व्यापारी वर्ग को जिन परिस्थियों में अपने परिवार का गुजारा कर रहे है और क्या कठिनाईया इस वर्ग को आ रही है उस पर चर्चा करि | मध्य प्रदेश के प्रदेश अद्यक्ष अरुण कुमार तिवारी,राजसमंद से सिटी प्रेसिडेंट ललित कुमार जोशी, सिंघानिया विश्वविद्यालय के डॉ शुभम गोस्वामी ने भी कोरोना का शिक्षक और विद्यार्थी पर इसका प्रभाव विषय पर अपने विचारो रखे ।कार्यक्रम का सञ्चालन करते हुए शिरीष नाथ माथुर ने बताया की वेब पार्टनर इक्षित सोलर के अंकुर कुलश्रेष्ठ ने इस कार्यशाला में तकनिकी सहयोग प्रदान किया।
इस कार्य शाला में लगभग 964 प्रतिभागियों ने अपना नाम दर्ज कराया |
कार्यशाला में 05 यूनियन टेरिटरीज जिसमे साउथ अफ्रीका से 22,ऑस्ट्रेलिया से 04 ,टेक्सास से 03 ,जर्मनी से 02,दिल्ली ,चंडीगढ़ , दमन डीयू ,पॉन्डिचेरी ,गोवा, अंडमान एंड निकोबार एवं 24 प्रदेशो के विभिन्न संस्थानों और संगठनो के प्रतिभागियों इस कार्यशाला का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *