February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

गिट्स के होनहारों ने बनाई दिव्यांगों के लिए ऑटोमेटिक व्हीलचेयर

गीतांजलि इंस्टीट्यूट आफ टेक्निकल स्टडीज उदयपुर के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों ने की स्मार्ट ऑटोमेटिक व्हीलचेयर का आविष्कार किया है जो दिव्यांगों की कठिनाइयों को दूर कर सकता है व्हीलचेयर की विशेष रूप से शारीरिक रूप से दिव्यांग जन के लिए आवश्यक आराम और सुविधा के अनुसार डिजाइन किया गया है। व्हीलचेयर में एक अल्ट्रासोनिक सेंसर जो बाधा का पता लगाने के लिए कुर्सी से जोड़ा गया है इसे वॉइस कमांड और जॉय स्टिक से भी संचालित किया जा सकता है बाजार में उपलब्ध अन्य व्हीलचेयर की तुलना में यह व्हीलचेयर अधिक लागत प्रभावी है यह व्हीलचेयर संस्थान के प्राध्यापक लतीफ़ खान एवं कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ मयंक पटेल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक विकसित की गई है इस को बनाने में गिट्स के शाश्वत शर्मा , मनन पालीवाल, निशांत अरोड़ा, निशिता टांक , प्राची पानेरी, खुमान सिंह राव थे। ये सभी कंप्यूटर साइंस ,इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के छात्र हैं। नारायण सेवा संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल और दिव्यांग जनों की उपस्थिति में व्हीलचेयर का शुभारंभ किया गया गिट्स के निदेशक डॉ विकास मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम नारायण सेवा संस्थान के बहुत आभारी हैं जो समाज से और समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ जुड़ा रहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *