“गोगुंदा में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, रामचरितमानस और धनुष-बाण भेंट कर किया अभिनंदन”
1 min read
गोगुंदा। भारत सरकार के केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के गोगुंदा आगमन पर टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मंत्री प्रधान उदयपुर से सड़क मार्ग के माध्यम से आबूरोड जा रहे थे, इसी दौरान गोगुंदा टोल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का नेतृत्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष एवं उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली ने किया। परंपरागत मेवाड़ी अंदाज में मंत्री को पगड़ी और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं गोगुंदा विधायक प्रतापलाल गमेती ने तीर-कमान भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर सांसद मन्नालाल रावत, गोगुंदा प्रधान सुंदर देवी गमेती, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, जिला मंत्री दयालाल चौधरी, पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा भील, नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाना, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष भोई, वरिष्ठ भाजपा नेता नाहर सिंह देवड़ा, पन्नालाल प्रजापत, मंडल महामंत्री पृथ्वी सिंह, वार्ड पंच कमलेश तेली, ओम सिंह, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जितेश पालीवाल, मीडिया प्रभारी सुरेश तेली, भारत सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र गमेती, उपसरपंच अंबालाल प्रजापत, काशीराम मेघवाल, पदम सिंह झाला, रमेश पालीवाल, दिनेश चौधरी, धीरज खटीक, नरेश खटीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गौरतलब है कि मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान उदयपुर से आबूरोड में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सड़क मार्ग से होते हुए जा रहे थे।