February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

निमज माता मन्दिर तक रोप वे से जाने का सपना होगा पूरा, दीपावली तक मिलेगी सौगात

दीपावली से पहले उदयपुर और यहां आने वाले दुनियाभर के पर्यटकों को एक नई सौगात मिलने जा रही है। यह सौगात है नए रोप वे की है । जो निमज माता के दर्शन करवाने के साथ फतहसागर और शहर के नैसर्गिक सौंदर्य का नजारा सभी को ऊंचाई से दिखायेगा। रोप वे को लेकर काम तेजी से चल रहा है और 12 ट्रॉलियां भी आ गई है। रोप वे कम्पनी के जिम्मेदारों ने दावा किया है कि दीपावली से पहले रोप वे का विधिवत उद्घाटन हो जाएगा। आपको बता दे कि यह रोप वे पर्यटन नगरी उदयपुर का दूसरा रोपवे होगा, पहला रोप वे दूधतलाई पर है जहां से करणी माता के दर्शन होते है।

रिपोर्ट – रामसिंह राजपूत

*निमज माता मन्दिर तक रोप वे से जाने का सपना होगा पूरा, दीपावली तक मिलेगी सौगात*
https://youtu.be/5cF03NQ9X_Q