February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

उदयपुर जिला कांग्रेस ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष बनी श्रीमती चौबीसा !

उदयपुर 18 मई 2020– भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शशि झलानी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह कालसी व राष्ट्रीय सचिव श्यामवीर मीणा की अनुशंसा पर उदयपुर जिला मुख्यालय निवासी रेणु चौबीसा को ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को भी अवगत कराते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष ने अपेक्षा जाहिर की है कि वे जिला संगठन को मजबूती प्रदान कर एवं कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को जनता के बीच ले जाने का कार्य कर भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों एवं पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाईयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *