February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

शादी के दो दिन पहले ससुराल के जंगलों मिली युवक की लाश

जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र में शादी से दो दिन पहले ही दुल्हे की मौत की सूचना से वर और वधू पक्ष के लोगों में मातम छा गया। सूचना मिली है कि 23 मई को लक्ष्मण नाम के युवक की शादी होने वाली थी और वह रविवार को अपने ससुराल लाम्बी डूंगरी गया था। सोमवार सुबह लाम्बी डूंगरी में ही उसका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। युवक जयसमंद के चाटपुर का रहने वाला है और 23 मई को बारात लेकर लाम्बी डूंगरी आने वाला था, युवक का पेड़ पर लटका शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए, पुलिस को कार्रवाई करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *