उदयपुर, राजस्थान साहित्य अकादमी एवं टीम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा के तहत सुप्रसिद्ध कवि, आलोचक तथा...
Uncategorized
हिन्दुस्तान जिं़क के इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनने के बाद आए रोहितेश धवन जो दुनिया की चैथी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक सिंदेसर खुर्द माइन ने सस्टेनेबिलिटर और जिम्मेदार खनन में भारत की प्रगति को दर्शाया। उदयपुर, 16 सितंबर 2025। भारत की एकमात्र और दुनिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक उत्पादक कंपनी, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स के प्रेसिडेंट और सीईओ रोहितेश धवन की अपनी प्रमुख सिंदेसर खुर्द खदान, राजस्थान में मेजबानी की। यह दौरा हिन्दुस्तान जिं़क के आईसीएमएम में पहली भारतीय कंपनी के रूप में शामिल होने के तुरंत बाद हुआ है, जो कंपनी और भारत के खनन क्षेत्र के लिए वैश्विक स्तर पर सस्टेनेबिलिटी और नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। श्री धवन के साथ हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरुण मिश्रा एवं कंपनी की वरिष्ठ...
भारतीय राजनीति में कुछ अपवादों को छोड़ दें तो अक्सर मंत्रियों को उनके मंत्रालय तक ही सीमित देखा जाता है।...
अहमदाबाद, 11 सितम्बर, 2025: देश की सबसे बड़ी निजी थर्मल पॉवर कंपनी, अदाणी पॉवर लिमिटेड (एपीएल) को मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट...
महेंद्रगढ़ ( हरियाणा) में शुरू हो रही सी बी एस ई राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में सेंट पॉल स्कूल की नाएशा...
राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप क्वालीफ़ाई करके पिस्टल इवेंट में पलक ने प्री नेशनल चैंपियनशिप में स्वयं की जगह बनायी स्टेट...
उदयपुर। पालन पोषण प्राणी सेवा संस्थान की संस्थापिका, अधिवक्ता एवं समाजसेवी स्वर्गीय प्रियंका पाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार...
उदयपुर। पालन पोषण प्राणी सेवा संस्थान की संस्थापिका, अधिवक्ता एवं समाजसेवी स्वर्गीय प्रियंका पाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार...
उदयपुर,22 अगस्त। कैंसर उपचार के क्षेत्र में हो रहे क्रांतिकारी बदलावों को लेकर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ट्रेण्ड्स ऑफ ट्रांसफोर्मेशन...
उदयपुर, 21 अगस्त 2025। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी, हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड द्वारा जिं़क सिटी उदयपुर में आयोजित होने वाली वेदांता जिं़क सिटी हाफ मैराथन के दूसरे सरंस्करण में अब 30 दिन शेष है, मैराथन को लेकर देश विदेश के धावकों में उत्साह है। 21 सितंबर 2025 को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित होने वाला यह आयोजन पिछले साल अपनी शानदार सफलता के बाद एक बार फिर दुनिया भर के धावकों और मैराथन दौड़ने वालों को फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के चारों और अविस्मरणीय दौड़ का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता है। इस वर्ष, वेदांता जिं़क सिटी हाफ मैराथन केवल फिटनेस के बारे में नहीं, बल्कि समुदाय, समावेशिता और उद्देश्य को लेकर आयोजित की जा रही है। प्रतिस्पर्धी दौड़ के साथ-साथ, इस आयोजन में बहुचर्चित रेस विद चैंपियंस भी शामिल होगा, जहाँ दिव्यांग बच्चे एक समर्पित दौड़ में भाग लेंगे। हिन्दुस्तान जिंक़ इस मैराथन के माध्यम से नंदघर परियोजना के रन फार जीरो हंगर अभियान में भी सहयोग करेगा जो कि कुपोषण को दूर करने हेतु केंद्रित है। यह मैराथन एक ऐसा मंच है जहाँ प्रत्येक प्रतिभागी मैराथन में सहभागिता एवं अभियान में सहयोग कर लोगों को स्वस्थ और मजबूत समाज हेतु प्रोत्साहित कर सकता है। मैराथन की तैयारी के तहत् हिन्दुस्तान जिं़क कॉर्पोरेट्स, गैर सरकारी संगठनों और रनिंग समूहों के साथ इसमें अधिक से अधिक प्रतिभागिता हेतु प्रयासरत है। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाकर, मैराथन का उद्देश्य सार्थक साझेदारियों को बढ़ावा देना है। दौड के बारंे में हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि, वेदांता जिं़क सिटी हाफ मैराथन स्वस्थ समुदायों के निर्माण और सामूहिक प्रगति को प्रेरित करने वाले अवसर प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पिछले साल मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद, हम समावेशिता और सामुदायिक जुड़ाव के एक बड़े दृष्टिकोण के साथ भारत की सबसे खूबसूरत मैराथन को वापस लाकर रोमांचित हैं। हम 21 सितंबर को सभी क्षेत्रों के धावकों का उदयपुर के अनोखे आकर्षण और भावना का अनुभव करने के लिए स्वागत करते हैं। इस दौ़ड़ में प्रतिभागिता हेतु हिन्दुस्तान जिं़क पूरे देश से धावकों को उदयपुर आमंत्रित करता है, जो विश्व के मैराथन धावकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य है। मैराथन का यह सीजन वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन से शुरू होगा, इसके बाद अक्टूबर में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन और दिसंबर में जयपुर में वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के साथ समाप्त होगा। वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण करने और भारत की सबसे खूबसूरत मैराथन में भाग लेने के लिए, कृपया इस लिंक पर जाएं https://www.townscript.com/e/vedanta-zinc-city-half-marathon-2025
