February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

प्रतापगढ़ पुलिस ने देवरे में जुआ खेलते आधा दर्जन बदमाशो को दबोचा!!

संभाग के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल द्वारा चलाए जा रहे अवैध जुआ सट्टा अभियान के तहत बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय गुप्ता एवं पुलिस उप अधीक्षक गोवर्धन लाल खटीक के निर्देशन के बाद थानाधिकारी गोपाल चंदेल को सूचना मिली कि अरनोद रोड़ पर रिमझिम ढाबे के पीछे एक के देवरे पर 10 – 11 लोग जुआ सट्टा खेल रहे हैं जिस पर थानाधिकारी अपनी टीम हेड कांस्टेबल कमलेश, भवर सिंह, रामावतार भंवरलाल आदि जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे और दबिश दी तो धनपाल, बाबूलाल , शिवा, जगदीश, प्रकाश, राहुल प्रतीक आदि जुआं खेल रहे थे। पुलिस के जाब्ते ने सभी को दबोच लिया, लेकिन सुनील, पप्पू, जीतू, अनिल फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने इन जुंआरियों से 7 मोबाइल ग्यारह हजार रूपए नगद और मोटरसाइकिल जब्त की है। वहीं सभी मुलजिमों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है और मौके से फरार हुए जुआरियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *