February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

एक पिस्टल और ज़िंदा कारतूस के साथ बड़ा मेवाती और मच्छी गिरफ्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र उदयपुर जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत शहर की अम्बामाता थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मल्लातलाई निवासी मोहम्मद इस्माइल उर्फ़ बड़ा मेवाती और सूरजपोल थाना क्षेत्र के खांजीपीर निवासी मोईन खान उर्फ़ मच्छी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल और एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया। उन्होंने यह पिस्टल हिस्ट्रीशीटर सज्जाद सराड़ी से आपसी रंजिश के चलते रखना बताया है। इस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है। इस कार्यवाही में अम्बामाता थानाधिकारी हनुवंत सिंह ,एसआई तुलसी राम ,कांस्टेबल श्रवण कुमार,आलोक, पप्पू कुमार और साइबर सेल के लोकेश कुमार की विशेष भूमिका रही।

रिपोर्ट – रोबिन गौड़