February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

नामचीन अभिनेत्री मधुलिका तुले ने की अर्थ फिटनेस और स्किन सेंटर की खूब सराहना

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मधुलिका तुले शुक्रवार को उदयपुर आई। इस अवसर पर उन्होंने उदयपुर के प्रसिद्ध फिटनेस सेंटर अर्थ स्कीन एंड फिटनेस पर विजिट किया ।

इस अवसर पर अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह ने मधुलिका का बुके भेंट कर स्वागत किया। साथ ही मधुलिका का परिचय कराते हुए उनकी खासियतों पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर फिल्म एक्टेªस मधुलिका ने कहा वे उदयपुर में तीसरे बार आई है। उन्होंने कहा कि मैं उदयपुर की खुबसूरती की हमेशा कायल रही हूं। यहां का राजस्थानी दाल बाटी और चूरमा मुझे खास पसंद है।

उन्होंने कहा कि अर्थ फिटनेस और स्कीन उदयपुर को उच्च स्तरीय सेवाएं दे रहा है जो न केवल प्रशंसा योग्य है बल्कि समय की मांग भी है। उदयपुर को मेडिकल और फिटनेस के क्षेत्र में बेहतरीन और उच्च स्तरीय सेवाएं देने के लिए मुधलिका ने डॉ. अरविंदर को बधाई भी दी और कहा की अर्थ स्किन और फिटनेस की ब्रांचेस पूरा देश में खुले। इस मौके पर अर्थ ग्रुप के प्रमुख सदस्यों ने मधुलिका का उपरण ओढा कर स्वागत किया।