February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

सेमारी में निर्माणाधीन टेंक में गिरने से श्रमिक की हुई मौत!!

उदयपुर जिले के सेमारी कस्बे के नारायणपुर रोड पर बन रहे निर्माणाधीन आई टी आई केंद्र पर खुले असुरक्षित टेंक में नहाने के दौरान श्रमिक की डूबने से मौत हो गई। युवक के नहाते समय पैर फिसलने से करीब 12 फुट टेंक की गहराई में चले जाने से डूबकर मोत होने की बात सामने आई है।।जब बहुत देर तक युवक के वापस नही लौटने पर अन्य श्रमिको ने टेंक में तलाशी ली।

जहा पर युवक पानी मे डूबा हुआ मिला।अन्य श्रमिको ने बताया कि युवक तैरना नही जानता था। मृतक की पहचान मजदुर मंजीत पिता चिंटू सिह उम्र 23 वर्ष गाँव बाढ़ा की ढाणी निवासी झुंझुनू के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार श्रमिक आईटीआई परिसर में रहकर कार्य कर रहे थे। बाद में सेमारी पुलिस को सुचना दी जिस पर मृतक को सेमारी सामुदायिक केंद्र पर लाया गया ।मृतक के परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *