February 13, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

राज्यमंत्री मंजू बाघमार नेप्रेक्टिकल फायनेंसियल अकाउंटिंग वर्कशॉप का किया उद्घाटन

रिपोर्ट – लखन शर्मा

सार्वजनिक निर्माण विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री प्रोफेसर मंजू बाघमार आज उदयपुर पहुंची। राज्य मंत्री बाघ मार का यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में भव्य स्वागत हुआ।

इस अवसर पर राज्य मंत्री बाघ मार ने डिपार्टमेंट ऑफ अकाउंटिंग एंड बिजनेस स्टेटिक्स के तत्वाधान में आयोजित प्रेक्टिकल फायनेंसियल अकाउंटिंग वर्कशॉप का उद्घाटन किया।

तो वही इस अवसर पर मोहनलाल सुखड़िया विश्विद्यालय की उपकुलपति डॉ सुनीता मिश्रा, जनार्दन राय नागर विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो एस एस सारंगदेवोत मोजूद रहे। इस मौके पर राज्यमंत्री बाघ मार ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए केन्द्र सरकार की योजनाओं को ग्राउंड लेवल पर बैठा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।