February 13, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

शिकार के दौरान बिना मुंडेर कुएं में गिरा पैंथर, सलूंबर के उमरकोट गांव की घटना।

सलूम्बर के उमरकोट गांव में शिकार का पीछा कर रहा एक पैंथर बिना मुंडेर के कुएं में जा गिर गया।

कुंए से पैंथर के दहाड़ की आवाज सुन ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी पुरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

वन कर्मियों ने चार पाई उतार कर पैंथर को रेस्क्यू करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नही हो पाए।

इस पर सीढ़ियों को बांध कर कुएं में उतारा गया।

इसके बाद अल सुबह पैंथर कुएं से बाहर निकल कर जंगल की ओर भाग गया।