February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

बिफरजोय तूफान का असर दिखा लेकसिटी में, एमबी हॉस्पिटल में तेज हवाओं से गिरा कांच

रिपोर्ट -प्रदीप सिंह भाटी

उदयपुर के एमबी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई । जब ऊपर से दूसरी मंजिल का एलिवेशन अचानक नीचे गिर गया। जिससे नीचे पड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए । तेज हवाओं की वजह से जैसे ही कांच नीचे गिरा तो आसपास के लोग सन्न रह गए और अफरा तफरी मच गई।

वही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वही कार्डियोलॉजी विभाग की दूसरी मंजिल लगा एलिवेशन भी गिरने की कगार पर है और कभी भी गिर सकता है।