February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

21 पदाधिकारियों ने ली शपथ , बुधवार को चुना जाएगा राजपूत महासभा संस्थान का अध्यक्ष

राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के चुनाव में टीम संत सिंह भाटी की जीत के बाद मंगलवार को 21 पदों पर निर्वाचित हुए सभी सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और सर्टिफिकेट दिए गए।चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बुधवार को राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के अध्यक्ष पद को लेकर सुबह 12 बजे से साढ़े 12 बजे तक नामांकन होंगे और उसके बाद निर्वाचित हुए सभी 21 सदस्य अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को वोट करेंगे। वोटिंग के तुरंत बाद मतगणना होगी और अध्यक्ष चुना जायेगा। आपको बता दें कि राजपूत महासभा संस्थान के चुनाव में संत सिंह भाटी टीम के 15 सदस्य और फतेह सिंह टीम से 6 सदस्य निर्वाचित हुए है। और 21 सदस्य अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे

रिपोर्ट – मनीषा राठौड़