Uncategorized
विपरीत जलवायु में ग्रीन मुनिया ने पहली बार दिया चार बच्चों को जन्म ,प्रकृति प्रेमियों में ख़ुशी की लहर
प्रकृति ने कई बार विपरीत जलवायु में भी जीव जंतुओं को प्रजनन करने में सहयोग किया है। ऐसा ही वाकया शहर के गुलाबबाग में स्थित बर्ड पार्क में देखने को मिला है। जहां सिर्फ आठ महीने में ग्रीन मुनिया चिड़िया ने विपरीत जलवायु में चार बच्चो को जन्म दिया है। पक्षियों के विपरीत जलवायु में जन्म लेने से प्रकृति प्रेमियों में भी उल्लास का माहौल है। पक्षीविद डॉ. रजत भारद्वाज ने बताया कि करीब आठ महीने पहले गरीन मुनिया एक जोड़ा बर्ड पार्क में लाया गया और ग्रीन मुनिया के जोड़े ने मेवाड़ में पहली बार बच्चो को जन्म दिया है और सभी बच्चे स्वस्थ है।इससे पहले ग्रीन मुनिया सिर्फ पहाड़ी और ठन्डे इलाको में ही प्रजजन करती थी। लेकिन पहली बार मेवाड़ में इस तरह ग्रीन मुनिया द्वारा प्रजाजन करना सबको अचंबित कर रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रीन मुनिया के प्रजजन के लिए वन विभाग ने ग्रीन मुनिया के पिंजरे में तीन कृत्रिम घोसले बनाये थे। लेकिन ग्रीन मुनिया ने कृत्रिम घोसलो को छोड़कर प्राकृतिक रूप से घोसले का निर्माण किया और चार बच्चो को जन्म दिया। और बच्चे अब एक महीने के हो गए और पहली बार खुद ही दाना चुगते हुए उदयपुर न्यूज़ के कैमरे में कैद हुए। जिसको देखकर वहां मौजूद पक्षीविद रजत भरद्वाज भावुक हो गए। उन्होंने बताया कहा कि ग्रीन मुनिया छोटा पक्षी होने की वजह से इनके दुश्मन भी बहुत है। इसलिए अब मेरा मकसद इन चारो बच्चो को सुरक्षित करना है।
