Connect with us

udaipur news

आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

Published

on

श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 6 से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा। पंचकल्याणक शुभारंभ से पूर्व मंगलवार को आचार्य सुनील सागर महाराज के सानिध्य में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

वार्ता में आचार्य सुनील सागर ने पंचकल्याणक के महत्व और विधि के बारे में जानकारी दी, तो वहीं पत्रकार वार्ता को दिगंबर जैन दशा हूमड़ समाज संस्था के पदाधिकारियों द्वारा भी संबोधित किया गया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष के.के. जैन ने बताया कि 6 अप्रैल को सुबह भव्य शोभायात्रा के साथ ध्वजारोहण एवं गर्भ कल्याणक कार्यक्रम होंगे। 7 अप्रैल को जन्म कल्याणक, 8 अप्रैल को तप कल्याणक, 9 को केवल ज्ञान कल्याणक और 10 अप्रैल को मोक्ष कल्याणक होगा।

पंचकल्याणक के दौरान भगवान के गर्भ में आने से लेकर उनका जन्म, तप, केवल ज्ञान और मोक्ष तक के सभी विद्या विधान होंगे।

पंचकल्याणक के अंतिम दिन भव्य शोभायात्रा के साथ विभिन्न अनुष्ठान कर पाषाण से बने भगवान की मूर्ति को मंदिर में विधि विधान से स्थापित किया जाएगा। बुधवार को भव्य शोभायात्रा में 4 घोड़े, 2 गजराज, 30 बग्गियों में इंद्र परिवार व सौभाग्यशाली परिवार बिराजित होंगे।

शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर स्वयंवर वाटिका पहुचेगी जहां, आचार्य श्री के सानिध्य में सकल जैन समाज अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत पंचकल्याणक के लिए विशेष रुप से तैयार वातानुकूलित अयोध्या नगरी पांडाल का उद्घाटन करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *