March 3, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

क्रिकेट सिखने का ऐसा जूनून कि प्रतापगढ़ से उदयपुर खेलगांव पहुँचा बालक 

आजकल बच्चो में ऑनलाइन का ऐसा क्रेज बढ़ा है कि बच्चे अब आउटडोर गेम्स खेलना भूल गए है लेकिन प्रतापगढ़ रहने वाले 11 वर्षीय बालक सार्थक लबाना को क्रिकेट का ऐसा शौक लगा कि बालक अज्ञात व्यक्ति से साथ क्रिकेट सिखने उदयपुर के खेलगांव पहुंच गया बच्चे ने जब क्रिकेट प्रशिक्षक शाहरुख खान को कॉल कर खेल गांव आने की जानकारी दी तो कोच को सार्थक ने 11 वर्षीय और अकेला होना बताया।

जिस पर कोच ने उनको खेल गांव में रुकने को और गार्ड को कॉल कर बच्चे का ध्यान रखने का कहा। बच्चे से बात कर कुछ जानकारी प्राप्त करने का कोशिश की परंतु बच्चा डरा सहमा होने के कारण कुछ बता नहीं पा रहा था।

बच्चे के भूखे होने पर कोच ने भोजन की व्यवस्था की । बेग में आधार कार्ड व स्कूल कार्ड से  पेरेंट्स का नंबर लेकर परिवार के लोगो को सूचित किया।  कोच ने उदयपुर के सुखेर थाने में परिजनों को बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *