February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

सरकारी स्कूल में वाल्मीकि समाज की बच्चियों के सजा का वीडियो हुआ वायरल

देश में जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है वही शहर के समीप रामा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कहा यह वीडियो आपको हैरान कर देगा। इस वीडियो में जो छोटी बच्चियां दिख रही है वह वाल्मीकि समाज की बेटियां हैं लेकिन स्कूल की मैडम ने स्कूल में बच्चियों को खाने की थाली सहित नहीं आने पर हाथ खड़े करवा कर सजा दे दी। जिसका वीडियो गांव के ही गोपाल वाल्मीकि ने बना लिया जिसके बाद गोपाल वाल्मीकि ने जब स्कूल कि मैडम से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने ने वाल्मीकि समाज की बच्चियों को यहां पर नहीं पढ़ाने की धमकी दी साथ ही वीडियो को डिलीट कर इस मामले को दबाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *