February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

दिव्यांगों ने खेली फूल होली

उदयपुर,24 मार्च। नारायण सेवा संस्थान के मानव मंदिर में बुधवार को दिव्यांगों ने फूल होली मनाई। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि देश के विभिन्न भागों से निःशुल्क सर्जरी एवं कृत्रिम हाथ-पैर लगवाने के लिए आए युवाओं ने एक दूसरे को जीवन में फूलों सी महक बने रहने की शुभकामनाएं देते हुए फूल होली खेली। संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव और अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दिव्यांगों को पुनर्वास में हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *